देवप्रयाग पुलिस ने लंबित विसरा मालों का किया विधिवत विनष्टीकरण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 24 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर के पर्यवेक्षण में कोतवाली देवप्रयाग पुलिस द्वारा लंबित विसरा मालों के निस्तारण की महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।
मा० उप जिलाधिकारी कीर्तिनगर के आदेशानुसार कोतवाली में लंबे समय से लंबित पड़े 09 विसरा मालों का नियमानुसार एवं विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए विनष्टीकरण किया गया।
इस कार्रवाई का उद्देश्य थाने में लंबित मालों का समयबद्ध निस्तारण कर अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखना तथा न्यायालयीय आदेशों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करना रहा।
देवप्रयाग पुलिस की यह कार्यवाही पारदर्शिता, कार्यकुशलता एवं प्रभावी अभिलेख प्रबंधन के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
🚔 जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस — कानून व्यवस्था व पारदर्शी पुलिसिंग हेतु सदैव तत्पर।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!