Ad image

टिहरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फरार अभियुक्त विशाखापट्टनम से गिरफ्तार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। टिहरी पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 28 मार्च 2026 को थाना कैम्पटी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 65/2025 में वांछित अभियुक्त रूपेश कुमार पुत्र रामेश्वर कापड़ी, निवासी ग्राम गोविंदपुर, जनपद दुमका (झारखंड) को पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक दबोच लिया गया। घटना के बाद से अभियुक्त फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और सघन सुरागरसी-पतारसी के आधार पर अभियुक्त की लोकेशन आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में ट्रेस की। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्त को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत कर विधिक प्रक्रिया के तहत ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। इसके बाद उसे जनपद टिहरी गढ़वाल लाया जा रहा है, जहां आगे की वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है।
टिहरी गढ़वाल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून से बचने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!