Ad image

प्रो0 जानकी पंवार के सम्मान में प्रोफेसर क्लब द्वारा विदाई समारोह

admin
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के प्रोफेसर क्लब द्वारा प्रो0 जानकी पंवार के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन

गढ़ निनाद न्यूज़ * 08 फरवरी 2020  

नरेन्द्रनगर: पदोन्नति के रूप में प्राचार्या प्रो0 जानकी पंवार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार स्थानान्तरित हो गयी है.  प्रो0 जानकी के सम्मान में महाविद्यालय नरेन्द्रनगर के प्रोफेसर क्लब द्वारा विदाई समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर काॅलेज की सेवानिवृत्त वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मीनाक्षी काला को भी सम्मानित किया गया।

प्राचार्य कक्ष में आयोजित इस समारोह में दोनों अतिथियों का काॅलेज फैक्लटी एवं कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ, स्मृतिचिन्ह एवं शाल ओढाकर स्वागत किया गया। इसके साथ ही सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने दोनों अतिथियों के साथ बिताये गये समय और काम को लेकर अपने अनुभव और भावनाऐं साझा कीं।

उल्लेखनीय है कि प्राचार्य प्रो0 जानकी पंवार ने लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व राजकीय महाविद्यालय नरेन्द्रनगर में प्राचार्य के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। इस अल्प कार्यकाल में उन्होंने जहां सांस्कृतिक, खेल तथा शैक्षिक गतिविधियों में महाविद्यालय को एक नई दिशा दी वहीं महाविद्यालय को कांडामय डौर स्थित अपने स्वयं के नये भवन में स्थानान्तरित करना जैसी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां भी हासिल की। ढोल नगाडो के विशेष वादन से अतिथियों के सम्मान सहित विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर कालेज के प्रभारी प्राचार्य डाॅ0 अनिल कुमार नैथानी, डाॅ0 सपना कश्यप, डाॅ0 यू0 सी0 मैथाणी, डाॅ0 सुधा रानी, डाॅ0 सृचना सचदेवा, डाॅ0 नताशा, डाॅ0 शैलजा, डाॅ0 पारूल मिश्रा, डाॅ0 चंदा, टी0 नौटियाल, डाॅ0 ईरा सिंह, डाॅ0 आराधना सक्सेना, डाॅ0 संजय कुमार, डाॅ0 हिमांशु जोशी, डाॅ0 मनोज कुमार, डाॅ0 सोनी तिलारा, डाॅ0 पूजा रानी, डाॅ0 विक्रम सिंह बर्थवाल, डाॅ0 चेतन भट्ट, विशाल त्यागी, बबीता, मुनेन्द्र कुमार एवं अन्य शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!