Ad image

जनपद टिहरी गढ़वाल में 3 मोबाइल हेल्थ वैन का शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा टिहरी लेक फेस्टिवल के शुभारंभ अवसर पर जनपद में 3 मोबाइल हेल्थ वैन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य जनपद के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली जनता को उनके घर के निकट ही निःशुल्क एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

मोबाइल हेल्थ वैन के संचालन से जनपद के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुदृढ़ होगी तथा लोगों को समय पर जांच, परामर्श एवं उपचार की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। इन मोबाइल हेल्थ वैन के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें गर्भवती महिलाओं की एएनसी (ANC) जांच एवं परामर्श, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं (MCH Services), सामान्य रोगों की जांच एवं उपचार, एनसीडी (NCD) रोगों की जांच जैसे मधुमेह एवं उच्च रक्तचाप की स्क्रीनिंग, एक्स-रे सुविधा, प्रयोगशाला जांच (Lab Tests), निःशुल्क दवा वितरण, परिवार नियोजन परामर्श एवं सेवाएं तथा स्वास्थ्य जागरूकता एवं परामर्श सेवाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर टिहरी सांसद श्रीमती माला राज्य लक्ष्मी शाह, स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री इशिता सजवान, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष उदय रावत एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी (CDO) तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) भी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!