खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा,स्वास्थ्य और पेयजल को दी जाएगी प्राथमिकता

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 13 मार्च । जिलाधिकारी प्रशान्त आर्य ने जिला खनिज फाउंडेशन न्यास प्रबंध समिति की वर्चुअल बैठक लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि खनन से प्रभावित क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता देते हुए शिक्षा,स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन क्षेत्रों में जनहित से जुड़े प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर तैयार कर शीघ्र क्रियान्वित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को सीधा लाभ मिल सके।

 बैठक में जिला खनन अधिकारी प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में जिला खनिज फाउंडेशन के अंतर्गत 145 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं,जिसमें से 45 प्रस्ताव निर्धारित मानकों के अनुरूप पाए गए हैं। इन प्रस्तावों को नियमानुसार आगे की कार्यवाही के लिए प्रक्रिया में लिया जा रहा है।

 बैठक में ईई विद्युत मनोज गुसाईं,ईई सिंचाई सचिन सिंघल,ईई लघु सिंचाई मदन मोहन शर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!