गैरसैंण के लिए दिल्ली से आए सुनील जदली- चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क और सीने में न्याय की आग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 14 मार्च 2026। उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण के हक में जारी प्रण से प्राण तक आंदोलन आज एक बेहद मार्मिक और चौंकाने वाले मोड़ पर पहुँच गया। एकता विहार स्थित धरना स्थल पर आज क्रमिक अनशन की कमान दिल्ली से विशेष रूप से पहुँचे क्रांतिकारी सुनील जदली ने संभाली।

आज के आंदोलन का सबसे विचलित करने वाला दृश्य सुनील का ऑक्सीजन मास्क लगाकर अनशन पर बैठना रहा। दिल्ली से केवल इस आंदोलन के लिए देहरादून पहुँचे सुनील ने चेहरे पर मास्क लगाकर शासन को कड़ा संदेश दिया कि देहरादून अब राजधानी का बोझ सहने की स्थिति में नहीं है। यहाँ का बढ़ता प्रदूषण और दमघोंटू व्यवस्था आम जनता की जान ले रही है। सुनील ने स्पष्ट कहा कि जब तक पहाड़ की राजधानी गैरसैंण नहीं जाएगी, तब तक यह सरकार जनता का दम ऐसे ही घोंटती रहेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!