घनसाली से लोकेंद्र जोशी
टिहरी गढ़वाल। घनसाली में तैनात उपजिलाधिकारी अलकेश नौडियाल के चमोली जनपद में स्थानांतरण होने पर इंद्रमणि बडोनी कला एवं साहित्य मंच, घनसाली द्वारा उन्हें सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चार माह के संक्षिप्त कार्यकाल में उन्होंने सरल, मिलनसार एवं जनसरोकारों से जुड़ी कार्यशैली के माध्यम से क्षेत्र की जनता के बीच अपनी अलग पहचान बनाई।पुरोला (उत्तरकाशी) मूल निवासी अलकेश नौडियाल को आमजन का चहेता अधिकारी बताते हुए मंच के पदाधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




