घनसाली में NDRF का कम्युनिटी सेफ्टी कार्यक्रम, आपदा से बचाव का दिया प्रशिक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 27 अप्रैल 2026।जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के सहयोग से NDRF की टीम द्वारा FAMEX कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड भिलंगना के घनसाली स्थित विकास खंड सभागार में सोमवार को कम्युनिटी सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 22 कार्मिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान NDRF टीम ने आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, अस्थायी स्ट्रेचर तैयार करने के तरीके तथा खोज एवं बचाव कार्यों में प्रयोग होने वाले विभिन्न उपकरणों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में टीम द्वारा संयुक्त रूप से डेमो प्रस्तुत किया गया और उपस्थित कार्मिकों व जनप्रतिनिधियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित ने बताया कि कमांडेंट संतोष कुमार, 15वीं बटालियन NDRF के निर्देशानुसार पूरे उत्तराखंड में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके तहत टिहरी जिले में 20 अप्रैल से 5 मई 2026 तक लगभग 13 स्थानों पर कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि 21 से 27 अप्रैल तक तहसील घनसाली में निर्धारित कार्यक्रम संपन्न कर लिए गए हैं, जबकि 28 अप्रैल से 5 मई तक विकासखंड चंबा एवं थौलधार में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यक्रम में NDRF टीम के साथ जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन विभाग की भूमिका तथा आपातकालीन टोल फ्री नंबरों की जानकारी दी। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी भिलंगना, विकास खंड कार्यालय के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, एडीओ पंचायत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!