टिहरी पुलिस की तत्परता: गुमशुदा नाबालिग 2 घंटे में सकुशल बरामद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 अप्रैल 2026। एसएसपी श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुमशुदा नाबालिग बालक को मात्र दो घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली निवासी परिवार ने चौकी धनौल्टी, थाना थत्यूड़ पर सूचना दी कि उनका नाबालिग बालक होटल से नाराज होकर कहीं चला गया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद बालक का पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी धनौल्टी उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर आसपास के क्षेत्रों, संभावित मार्गों और जंगलों में सघन खोजबीन शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनौल्टी क्षेत्र के घने जंगल से बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद परिजनों के सुपुर्द किया।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस टीम की तत्परता और संवेदनशीलता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक नवल किशोर गुप्ता, मुख्य आरक्षी सुनील प्रसाद, आरक्षी नरेश शौक्टा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!