Ad image

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की 11वीं बैठक संपन्न

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

प्रयोगात्मक परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर प्रदान किया जाएगा

टिहरी गढ़वाल। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की 11वीं बैठक विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो0 एन0 के0 जोशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में परीक्षा संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। छात्र-छात्राओं से संबंधित कुल 24 प्रस्तावों पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्णय लिए गए।
विश्वविद्यालय द्वारा तैयार की गई परीक्षा संबंधी मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) को अनुमोदन प्रदान किया गया। साथ ही परीक्षा समिति की 10वीं बैठक की अनुपालन आख्या पर भी विचार किया गया। बैठक में पुनर्मूल्यांकन शुल्क को ₹3000 से घटाकर ₹2000 किए जाने का निर्णय लिया गया। आंतरिक एवं बाह्य मूल्यांकन प्रक्रिया में अंक प्रतिशत निर्धारण के संबंध में भी समिति द्वारा सहमति प्रदान की गई। राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC), रोवर्स एंड रेंजर्स, राष्ट्रीय एवं अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल-कूद प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए विशेष परीक्षा आयोजन पर भी सहमति व्यक्त की गई। परीक्षाफल घोषित किए जाने से पूर्व मा0 कुलपति महोदय की अध्यक्षता में एक समिति के गठन पर भी सहमति बनी जिससे परीक्षा परिणाम संतोषप्रद एवं त्रुटिपूर्ण रहे। समर्थ पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण तिथि निर्धारण पर भी चर्चा की गई। विश्वविद्यालय की वर्ष 2026 के सम सेमेस्टर परीक्षाएं दिनांक 11 मई 2026 से आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के मानकों तथा प्रति परीक्षक मूल्यांकन सीमा निर्धारण पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इसी अवसर पर ऋषिकेश परिसर के भूगोल विभाग के प्राध्यापक प्रो. डी.सी. गोस्वामी एवं अन्य द्वारा प्रकाशित पुस्तक “Climate change : Issues & Challenges” का भी माननीय कुलपति महोदय द्वारा विमोचन किया गया।
बैठक में कुलसचिव श्री दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 स्वाति नेगी, विशेष आमंत्रित सदस्य प्रो0 संजय पंत कुमांऊ विश्वविद्यालय नैनीताल, मुख्य वित्त अधिकारी श्री मनोज कुमार पांडे, ऋषिकेश परिसर निदेशक प्रो0 एम0एस0 रावत, नैखरी परिसर निदेशक प्रो0 महंत मौर्य, डाॅ0 प्रतिक्षा जुयाल सहित अन्य परीक्षा समिति के सदस्य गण तथा विश्वविद्यालय के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!