Ad image

राष्ट्रीय संगोष्ठी में तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य पर हुआ मंथन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी के शिक्षा विभाग द्वारा 23 एवं 24 अप्रैल 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जा रहा है। संगोष्ठी का विषय “शिक्षा की भूमिका : विद्यार्थियों एवं समुदायों में तनाव प्रबंधन और मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन” रखा गया है।संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. एन. सी. त्रिवेदी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख वक्ताओं के रूप में प्रोफेसर ओम प्रकाश पांडे (प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक) तथा ऑनलाइन माध्यम से प्रोफेसर गिरिश्वर मिश्रा (पूर्व कुलपति, महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा) ने अपने विचार व्यक्त किए।इस अवसर पर मनोचिकित्सक डॉ. नीरज कर्दम (जिला अस्पताल, टिहरी), डॉ. पंकज कुमार (NIEPVD, देहरादून), डॉ. अटल बिहारी त्रिपाठी (श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, ऋषिकेश परिसर), डॉ. विजय कुमार राय (प्राचार्य, मॉडर्न कॉलेज ऑफ एजुकेशन, पंजाब) तथा डॉ. अमित कुमार जायसवाल (प्रोफेसर, श्री देव सुमन विश्वविद्यालय, गोपेश्वर परिसर) ने भी तनाव प्रबंधन विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में तनाव के प्रमुख कारणों एवं उनके समाधान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि संतुलित मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग, नियमित व्यायाम, प्रेरणादायक पुस्तकों का अध्ययन तथा संगीत जैसे उपाय अत्यंत प्रभावी हैं। साथ ही, जीवनशैली में संतुलन बनाकर व्यक्ति न केवल अपने कार्यक्षेत्र में बल्कि पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव ला सकता है।

संगोष्ठी में देशभर के शिक्षाविद, शोधार्थी एवं विशेषज्ञों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से सक्रिय सहभागिता की और विषय पर सार्थक विचार-विमर्श किया।कार्यक्रम के प्रथम दिवस का समापन प्रोफेसर निरंजना शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!