टिहरी झील में 25वीं अखिल भारतीय पुलिस वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप: रोइंग स्पर्धाओं में ITBP और असम राइफल्स का दबदबा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। 25th All India Police Water Sports Championships 2026 के तहत टिहरी झील में आयोजित रोइंग प्रतियोगिताओं के 2000 मीटर वर्ग में विभिन्न केंद्रीय सशस्त्र बलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। पुरुष और महिला दोनों वर्गों में आईटीबीपी और असम राइफल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने नाम किए।

पुरुष वर्ग की सिंगल स्कल्स स्पर्धा में असम राइफल्स ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि सीआईएसएफ ने रजत और राजस्थान पुलिस ने कांस्य पदक हासिल किया। डबल स्कल्स में भी असम राइफल्स ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, वहीं एसएसबी को रजत और उत्तर प्रदेश पुलिस को कांस्य पदक मिला। कॉक्सलेस पेयर्स में सीआरपीएफ ने स्वर्ण, आईटीबीपी ने रजत और बीएसएफ ने कांस्य पदक जीता। कॉक्सलेस फोर्स स्पर्धा में आईटीबीपी ने स्वर्ण, सीआईएसएफ ने रजत और बीएसएफ ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
महिला वर्ग में सिंगल स्कल्स स्पर्धा में सीआईएसएफ ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि आईटीबीपी को रजत और बीएसएफ को कांस्य पदक मिला। डबल स्कल्स में आईटीबीपी ने स्वर्ण, असम राइफल्स ने रजत और सीआईएसएफ ने कांस्य पदक हासिल किया। कॉक्सलेस पेयर्स स्पर्धा में बीएसएफ ने स्वर्ण, आईटीबीपी ने रजत और ओआरआर ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं कॉक्सलेस फोर्स में आईटीबीपी ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया, एसएसबी को रजत और असम राइफल्स को कांस्य पदक मिला।
टिहरी झील में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी रोमांचक प्रतिस्पर्धा की उम्मीद जताई जा रही है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!