टिहरी गढ़वाल। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन. के. जोशी का कार्यकाल, जो 11 अप्रैल, 2026 को तीन वर्ष पूर्ण होने पर समाप्त हो रहा था, को लोक भवन द्वारा 06 माह के लिए बढ़ा दिया गया है। यह निर्णय लोकभवन, देहरादून से जारी आधिकारिक आदेश के माध्यम से प्राप्त हुआ।
मा0 कुलाधिपति/श्री राज्यपाल ले ज गुरमीत सिंह एवं मा0 उच्च शिक्षा मंत्री डाॅ0 धन सिंह रावत के विश्वविद्यालय विकास के लिए लिये गये इस महत्वपूर्ण निर्णय के पश्चात विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह की लहर दौड़ गई है। कुलपति प्रो. जोशी के कुशल नेतृत्व, दूरदर्शी सोच एवं विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए यह कार्यकाल विस्तार एक सकारात्मक और स्वागत योग्य कदम माना जा रहा है।
विश्वविद्यालय के समस्त अधिकारियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों ने कुलपति महोदय को इस अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही विश्वविद्यालय के परिसरों ऋषिकेश, गोपेश्वर एवं नैखरी से भी कुलपति प्रो. एन. के. जोशी को शुभकामनाओं का तांता लग गया।
विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भी इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि कुलपति महोदय के मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा और नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
यह कार्यकाल विस्तार न केवल उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रयास की स्वीकृति है, बल्कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय के समग्र विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
श्रेष्ठ नेतृत्व को मिला सम्मानः कुलपति प्रो. एन. के. जोशी का कार्यकाल 6 माह बढ़ाया गया” विश्वविद्यालय परिवार में खुशी की लहर

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



