ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस का बड़ा एक्शन, बोलेरो पिकअप से 60 पेटी अवैध शराब बरामद

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 07 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशों पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत टिहरी पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। थाना मुनि की रेती पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बोलेरो पिकअप से 60 पेटी चंडीगढ़ मार्का अवैध अंग्रेजी शराब बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद में चल रहे नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एसएसपी श्वेता चौबे ने सभी थाना प्रभारियों को संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया।
दिनांक 06 अप्रैल 2026 की रात्रि करीब 11:50 बजे गुलर पुल के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक बोलेरो पिकअप (UP 11BT-5027) को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन से 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, जिसमें 30 पेटी डिस्काउंट प्रीमियम व्हिस्की तथा 30 पेटी राजधानी व्हिस्की शामिल हैं। बरामद शराब चंडीगढ़ मार्का बताई गई है।
मौके से वाहन चालक सोनू पुत्र नरपाल निवासी ग्राम रसूलपुर भनेड़ा, जिला बिजनौर तथा उसके साथी निपेंद्र पुत्र लोकेंद्र निवासी ग्राम मेमन, पोस्ट बनेड़ा, किरतपुर जिला बिजनौर (दोनों उम्र 22 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब शिवालिक नगर हरिद्वार से श्रीनगर ले जाई जा रही थी।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी सोनू के खिलाफ पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज होने की जानकारी मिली है।
पुलिस टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, उप निरीक्षक अशोक रावत (चौकी प्रभारी गूलर), हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश तथा कांस्टेबल नरेश तोमर ने कार्रवाई को अंजाम दिया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!