टिहरी गढ़वाल, 07 अप्रैल 2026 । उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार 08 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय जनपद टिहरी गढ़वाल भ्रमण पर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री प्रातः 08:40 बजे कोटी कॉलोनी हेलीपैड पर आगमन करेंगे।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री प्रातः 09:00 बजे वाटर स्पोर्ट्स एंड एडवेंचर इंस्टीट्यूट, टिहरी (कोटी कॉलोनी) में आयोजित “25वाँ अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा क्लस्टर–2026” के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न राज्यों से आए पुलिस दल जल क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात प्रातः 11:05 बजे कोटी कॉलोनी हेलीपैड से जीटीसी हेलीपैड, देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।
सीएम धामी कल कोटी कॉलोनी टिहरी में पुलिस जल क्रीड़ा क्लस्टर-2026 का करेंगे शुभारंभ

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



