स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर पौड़ी जिला अस्पताल के सीएमएस निलंबित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी। जिला चिकित्सालय पौड़ी में करोड़ों रुपये की सीटी-स्कैन मशीन के खराब होने के मामले में शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रमुख अधीक्षक को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल के निर्देश पर की गई।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को प्राप्त रिपोर्ट में सीटी-स्कैन मशीन के रखरखाव में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बताया गया कि वर्ष 2022 से मशीन को बिना उचित सुरक्षा व्यवस्था के खुले में रखा गया, जिससे वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। करोड़ों रुपये की लागत से स्थापित यह मशीन आमजन को गंभीर बीमारियों के समय त्वरित जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाई गई थी।

मंत्री जी ने जांच में पाया कि संबंधित अधिकारियों ने अपने दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बरती तथा सरकारी संपत्ति के संरक्षण में आवश्यक सावधानी नहीं बरती। प्रथम दृष्टया तत्कालीन अधीक्षक डॉ. विजयेन्द्र भारद्वाज की जिम्मेदारी तय करते हुए शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया है। साथ ही उनके विरुद्ध नियमानुसार विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।

स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसी भी स्तर पर लापरवाही या जनता के हितों की अनदेखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!