जनता मिलन में 58 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर समाधान

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

डीएम नितिका खण्डेलवाल ने विभागों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश

टिहरी गढ़वाल, 13 अप्रैल 2026 । जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और शिकायतें रखीं। कार्यक्रम में कुल 58 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष प्रकरणों को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता मिलन में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति से जिला कार्यालय को अवगत कराया जाए।
जनता मिलन कार्यक्रम में पुनर्वास और मुआवजा से जुड़े प्रकरण अधिक संख्या में सामने आए। इस पर जिलाधिकारी ने टीएचडीसी से संबंधित मामलों का नियमानुसार शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।
तहसील प्रतापनगर के ग्राम मुखेम निवासी श्रवण कुमार भट्ट एवं रविन्द्र प्रसाद भट्ट ने राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय मुखेम के पास से बन रहे मुखेम–धंगणगांव मोटर मार्ग के लिए अधिग्रहित भूमि का प्रतिकर अभी तक न मिलने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग टिहरी को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
विकासखंड जौनपुर के जयपाल सिंह कैरवाण ने थत्यूड–अग्यारना (7 किमी) मोटर मार्ग के जीर्णोद्धार, डामरीकरण और नाली निर्माण की मांग की। वहीं ग्राम कांडा जाख की प्रधान मोनिका पंवार ने मसराना–किमोई मोटर मार्ग के शेष 3 किमी भाग की वित्तीय स्वीकृति तथा अग्यारना–जाख पर्यटक स्थल मार्ग (4 किमी) हेतु वन भूमि हस्तांतरण की मांग रखी। इन सभी प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग थत्यूड को जांच आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
तहसील धनोल्टी के ग्राम सैंजी निवासी सब्बल सिंह एवं सियाराम ने अनुग्रह अनुदान राशि के भुगतान की मांग की, जिस पर विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं तहसील प्रतापनगर के ग्राम खांड निवासी प्रेम दत्त न्यूली ने टिहरी बांध परियोजना के अंतर्गत जून 2024 में अधिग्रहित भूमि का 50 प्रतिशत मुआवजा न मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर जिलाधिकारी ने महाप्रबंधक टीएचडीसी को आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में एडीएम ए.के. सिंह, सीएमओ डॉ. श्याम विजय, डीडीओ मो. असलम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!