Ad image

एसडीआरएफ ने गंगा में बह रहे युवक को बचाया: सीपीआर देकर पहुंचाया अस्पताल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश/ढालवाला 4 मार्च 2026। होली पर्व के अवसर पर 04 मार्च 2026 को एसडीआरएफ ढालवाला टीम की ड्यूटी नीम बीच क्षेत्र में लगाई गई थी। पर्व के मद्देनजर टीम द्वारा ओबीएम मोटर बोट से नीम बीच से लक्ष्मण झूला तक लगातार गश्त की जा रही थी। साथ ही गंगा घाटों पर स्नान कर रहे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जलस्तर एवं तेज धारा को देखते हुए सतर्क रहने की लगातार चेतावनी दी जा रही थी।

होली के चलते नदी किनारों पर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुरक्षा के मद्देनजर एसडीआरएफ टीम ने लाउड हेलर के माध्यम से लोगों को गहरे पानी में न जाने और निर्धारित सुरक्षित क्षेत्र में ही रहने की अपील की।
इसी दौरान मोटर बोट गश्त के समय टीम को गंगा नदी की मुख्य धारा के बीच एक युवक बहता हुआ दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए टीम ने त्वरित एवं साहसिक कार्रवाई करते हुए युवक तक पहुंच बनाई और उसे सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू के बाद युवक अचेत अवस्था में था, जिस पर टीम द्वारा तत्काल सीपीआर दिया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला पुलिस के सहयोग से 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से उसे अस्पताल भिजवाया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक ब्रह्मपुरी क्षेत्र में स्नान के दौरान पैर फिसलने से गंगा की तेज धारा में बह गया था। उसकी पहचान अक्षय कुमार (20 वर्ष), पुत्र धर्मपाल, निवासी ग्राम वल्वागढ़, थाना वल्वागढ़, जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई है।
एसडीआरएफ टीम ने होली पर्व के दौरान आमजन से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय विशेष सावधानी बरतें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर अपनी और अपने परिजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!