आंतरिक शिकायत समिति की बैठक में छात्र-छात्राओं की मेंटल वेल बिंग पर दिया गया जोर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 अप्रैल 2026। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्र नगर की आंतरिक शिकायत समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय की आंतरिक शिकायत प्रकोष्ठ को प्राप्त शिकायतों की समीक्षा की गई, जो शून्य पाई गईं। साथ ही महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं की काउंसलिंग एवं उनके मानसिक स्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य एवं आंतरिक शिकायत समिति की अध्यक्ष प्रोफेसर प्रणिता नंद ने की। उन्होंने मेंटल वेलबिंग के उद्देश्य से महाविद्यालय के सभी विद्यार्थियों की नियमित काउंसलिंग किए जाने पर बल देते हुए समिति के सदस्यों एवं समस्त अध्यापकों को इसके लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य उतना ही महत्वपूर्ण है जितना शारीरिक स्वास्थ्य, और यदि विद्यार्थी मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे तो वे अधिक संतुलित, खुश एवं सफल जीवन जी सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों के मानसिक एवं बौद्धिक विकास के लिए नियमित काउंसलिंग व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई।
बैठक में 25 जुलाई 2025 को सर्वोच्च न्यायालय के महत्वपूर्ण निर्णय का भी उल्लेख किया गया, जिसमें शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षित, संवेदनशील एवं मानसिक रूप से सहयोगी वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया है। इस निर्णय के अनुरूप महाविद्यालय स्तर पर काउंसलिंग एवं शिकायत निवारण तंत्र को और प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।
इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल श्रीमती निकिता खंडेलवाल द्वारा 2 अप्रैल 2026 को आयोजित बैठक का भी संदर्भ प्रस्तुत किया गया। इस बैठक में महाविद्यालयों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य सुदृढ़ीकरण के लिए “मेंटल वेल बिंग कंट्रोल कमेटी” के गठन पर बल दिया गया था। इसी क्रम में विद्यार्थियों की नियमित निगरानी, मार्गदर्शन एवं काउंसलिंग सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में आंतरिक शिकायत समिति के सदस्य डॉ. आराधना सक्सेना, श्रीमती सुधारानी, श्री देवेंद्र कुमार, श्रीमती रंजना जोशी एवं श्रीमती रमा बिष्ट उपस्थित रहे। बैठक के अंत में आंतरिक शिकायत समिति की संयोजक सुश्री नताशा ने सभी उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!