टिहरी गढ़वाल 21 अप्रैल 2026। फायर स्टेशन नई टिहरी की टीम ने 20 अप्रैल को अलग-अलग स्थानों पर जंगल में लगी आग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक नियंत्रण पाया।पहली सूचना सुबह 11:20 बजे ग्राम सूरसिंह धार के समीप जंगल में आग लगने की मिली, जिस पर फायर यूनिट ने वाटर टेंडर व होजरील की मदद से आग बुझाई। इसके तुरंत बाद बौराड़ी गैस एजेंसी के पास लगी आग को भी टीम ने मौके पर पहुंचकर नियंत्रित किया।
इसी दौरान दोपहर 3:01 बजे रानीचोरी, ग्राम मौण के पास जंगल की आग ने सड़क किनारे खड़ी i10 कार (UK-07DA-7992) को अपनी चपेट में ले लिया। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद वाहन व जंगल की आग पर काबू पाया, हालांकि कार व उसमें रखे दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।तीनों घटनाओं में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। फायर स्टेशन नई टिहरी की टीम ने त्वरित प्रतिक्रिया व समन्वय से संभावित बड़े नुकसान को टाल दिया।




