ओबीसी योजनाओं का व्यापक प्रचार करें और पात्रों को समय पर लाभ दें: खेम सिंह चौहान राज्य मंत्री

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 10 अप्रैल 2026। उत्तराखण्ड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों द्वारा पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की विभागवार प्रगति, क्रियान्वयन और लाभार्थियों तक पहुंच की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
समीक्षा के दौरान समाज कल्याण, उरेड़ा, पूर्ति, बाल विकास, श्रम, मत्स्य, स्वास्थ्य तथा पर्यटन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का बिंदुवार प्रस्तुतिकरण किया गया। संबंधित अधिकारियों ने योजनाओं की प्रगति, लाभार्थियों की संख्या और क्रियान्वयन में आ रही चुनौतियों से अवगत कराया।
उपाध्यक्ष खेम सिंह चौहान ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता और पात्र लाभार्थियों तक अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि पिछड़ा वर्ग के पात्र व्यक्तियों को समय पर लाभ मिल सके। साथ ही क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर करने पर भी जोर दिया गया।
बैठक में नगर पालिका परिषद चंबा की अध्यक्ष शोभनी धनोला, ब्लॉक प्रमुख सुरेन्द्र सिंह भण्डारी, जिलाध्यक्ष उदय रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, सभासद विजय कठैत, अनिता कोठारी, शीशराम थपलियाल, जयेन्द्र पंवार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!