Ad image

सीडीओ ने निराश्रित गौवंश की सुरक्षा हेतु पुख्ता इन्तजाम करने के दिए निर्देश

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 21अप्रैल 2023। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार की अध्यक्षता में बृहस्पतिबार जिला सभागार टिहरी में निराश्रित गोवंश हेतु गौशाला स्थापना एवं संचालन के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा जनपद के सभी अधिशासी अधिकारी नगरपालिका/नगर पंचायत को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत निराश्रित गौवंश की सुरक्षा हेतु पुख्ता इन्तजाम करने के निर्देश दिये गये। उन्होंने कहा कि सभी अधिशासी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत गौवंश हेतु गौशाला बनना सुनिश्चित करें। कहा कि जहां पर गौशाला बनी हुई है, उनको नियमानुसार एवं आवश्यकतानुसार विस्तारित करने की कार्यवाही कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय-समय पर गौवंशों की देख-रेख करते रहें, यदि कोई गौवंश बीमार या घायल हालत में है, तो तत्काल उचित उपचार कर उसकी देख-रेख करना सुनिश्चित करें। कहा कि गौवंश सुरक्षा हेतु जारी गाइडलाइन का अनुपालन करना सुनिश्चित करें, इस कार्य में लापरवाही कताई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
मुख्य विकास अधिकारी ने ईओ नगरपालिका देवप्रयाग को निर्देशित किया कि गौशाला हेतु आज ही डीपीआर बनाना सुनिश्चित करें। ईओ नगर पंचायत घनसाली ने अवगत कराया कि डीपीआर बना ली गई। ईओ कीर्तिनगर ने बताया कि 50 पशुओं हेतु गौशाला बनाई गई।
बैठक में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी आशुतोष जोशी, एएमए जिला पंचायत संजय खण्डूरी, डीपीआरओ एम.एम. खान सहित समस्त नगरपालिका/नगरपंचायत के ईओ एवं पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!