टिहरी, 9 अप्रैल 2026। उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की 27 सूत्रीय मांगों के समाधान न होने पर 23 मार्च 2026 से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को 18वें दिन भी जारी रही। महासंघ की शाखा टिहरी के सदस्यों ने लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन, टिहरी के सामने प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया।
हड़ताल में जल संस्थान और पेयजल निगम से जुड़े इंजीनियरों की भागीदारी के कारण आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। इसके चलते चारधाम यात्रा से संबंधित तैयारियां, हॉट मिक्स सड़क कार्य, सेतु निर्माण तथा अन्य महत्वपूर्ण विकास परियोजनाएं ठप पड़ गई हैं।
महासंघ की मांगों को कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष मुरारी लाल खण्डवाल, नगर अध्यक्ष कुलदीप पवार तथा सेवानिवृत्त पेंशन संगठन के जनपद अध्यक्ष धनपाल चंद रमोला ने समर्थन दिया। शाखा टिहरी में 18वें दिन की हड़ताल की अध्यक्षता इं. ऊषा भंडारी ने की, जबकि संचालन इं. जे.पी. भट्ट ने किया।
इस दौरान सचिव प्रोन्नत इं. सतीश भट्ट, जनपद सचिव इं. राजेन्द्र सोढी, शाखा सचिव इं. आशीष मित्तल, इं. मोहित कुमार, इं. अंकित कुमार सैनी, इं. स्वाति चौहान, इं. शशांक बधानी, इं. गोपाल सैनी, इं. नरेन्द्र भट्ट, इं. राजवीर सिंह राणा, इं. विनय कुमार, इं. नीतू चौहान, इं. ममता पवार सहित विभिन्न तकनीकी विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स मौजूद रहे।
उत्तराखण्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल 18वें दिन भी जारी, आवश्यक सेवाएं और निर्माण कार्य प्रभावित

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



