एसडीआरएफ टीम की त्वरित कार्रवाई से बची कावड़िया की जान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 1 अगस्त 202 । आज दोपहर लगभग 1:45 बजे कांगड़ा घाट पर स्नान करते समय एक कावड़िया नदी के तेज बहाव में बहने लगा और डूबने की कगार पर पहुंच गया। ड्यूटी पर तैनात एसडीआरएफ के जवान, कांस्टेबल शिवम सिंह, सुरेंद्र और संदीप ने बिना देरी किए नदी में छलांग लगाकर उसे सकुशल बाहर निकाला।

बेहोश हालत में कावड़िए को तुरंत प्राथमिक उपचार (CPR) देकर उसके पेट से पानी निकाला गया। कुछ समय बाद कावड़िया होश में आ गया और उसे उसके साथियों के हवाले कर दिया गया।

रेस्क्यू ऑपरेशन की इस त्वरित कार्रवाई की घाट पर मौजूद अन्य कांवड़ियों और स्थानीय लोगों ने जमकर सराहना की।

रेस्क्यू टीम: एसआई पंकज सिंह खरोला, कांस्टेबल प्रदीप सिंह, सुरेंद्र कुमार, शिवम सिंह, अनिल सिंह, संदीप सिंह, रजत तोमर, लक्ष्मण सिंह, मनोज।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!