प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ महिला कांग्रेस का ज्ञापन, फीस वृद्धि पर नियंत्रण की मांग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 16 अप्रैल 2026। महिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल की जिलाध्यक्ष श्रीमती आशा रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को ज्ञापन सौंपकर निजी विद्यालयों द्वारा की जा रही कथित मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के निजी विद्यालयों में प्रतिवर्ष मनमाने ढंग से फीस बढ़ाई जा रही है, साथ ही प्रवेश शुल्क, तीन माह की अग्रिम ट्यूशन फीस, कॉपी-किताबों तथा अन्य मदों में अतिरिक्त शुल्क लेकर अभिभावकों पर आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। महिला कांग्रेस ने इसे अभिभावकों के हितों के विरुद्ध बताते हुए प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की।

जिलाध्यक्ष आशा रावत ने कहा कि लगातार बढ़ती शिक्षा लागत से मध्यम एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के सामने बच्चों की पढ़ाई जारी रखना कठिन होता जा रहा है। उन्होंने मांग की कि जिला प्रशासन निजी स्कूलों की फीस संरचना की जांच कर नियमन सुनिश्चित करे और अभिभावकों को राहत प्रदान की जाए।

ज्ञापन सौंपने वालों में ममता उनियाल, अनिता रावत, शगुफ्ता परवीन, अनिता शाह, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!