ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर 4 घंटे से फंसे देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

रायपुर-कुमाल्डा क्षेत्र में बादल फटने से तबाही, मुख्यमंत्री क्षेत्र के लिए रवाना, देखिए कुछ तस्वीरें

नई टिहरी। लगातार हो रही बारिश पहाड़ों पर मुसीबत का सबब बनती जा रही है। भारी बारिश से ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे तोताघाटी के पास भारी मलबा, भूस्खलन से बाधित है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी मुनिकीरेती-शिवपुरी में फंसे हुए हैं। विधायक कंडारी केक्षेत्र कीर्तिनगर के डागर क्षेत्र में बादल फटने से नुकसान हुआ है। विधायक नुकसान का जायजा लेने को सुबह 6 बजे देहरादून से कीर्तिनगर जा रहे थे। लेकिन हाईवे बंद होने से विधायक वंहा जाम में फंसे हैं। इधर ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे भी जगह जगह मलबा आने से बाधित है। भारी बारिश से जिले के कई मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं।

उधर कीर्तिनगर क्षेत्र में प्रातः 7 बजे ग्राम कोठार में 14-15 कमरों का आवासीय भवन स्लाइड आने से मलवे में दब गया है। जिसमे 80 वर्षीय बचनी देवी दब गई है।

रायपुर-कुमाल्डा क्षेत्र में बादल फटने से तबाही

रायपुर-कुमाल्डा क्षेत्र में बादल फटने से क्षेत्र में बड़ी तबाही मची है। बादल फटने से जौनपुर ब्लॉक के भुत्सी, तौलियाकाटल, थत्यूड़, लवार्खा, रिंगालगढ़, घुत्तू, रगड़ गांव, सरखेत में ग्रामीणों के घरों में मलबा और पानी जा घुसा। मुख्यमंत्री ने अपने आज के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए रायपुर-कुमालड़ा के लिए रवाना हो गए हैं। जिलाधिकारी डॉ गहरवार, एसएससी आदि आपदा ग्रस्त क्षेत्र में पहुंच गए हैं।

हालांकि प्रशासन पहले से ही अलर्ट था, जिस कारण फिलहाल जनहानि की सूचना नही है। हालांकि रगड़ गांव में कई मवेशी मलबे में दबे होने की सूचना है। करीब 5 घरों में मलबा, पत्थर घुसे हैं। एसडीआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर है।

एसडीएम धनौल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि लोगों को सुरक्षित स्कूल और पंचायत भवनों में शिफ्ट किया गया है। उन्होंने बताया कि कानूनगो विजय पटवाल, राजस्व उपनिरीक्षक यशपाल नेगी, अमित नेगी घटनास्थल पर हैं। प्रशासन स्थिति पर नजर रखे हुए है। बताया कि बादल फटने से सौंग नदी का जलस्तर खतरे के ऊपर चले गया है। भारी बारिश से रायपुर-कुमाल्डा मोटर मार्ग जगह-जगह यातायात के लिए बंद है।

विधायक धनोल्टी प्रीतम सिंह पंवार, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ गहरवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भुल्लर , अपर जिलाधिकारी रामजी शरण द्वारा धनोल्टी क्षेत्रान्तर्गत आपदाग्रस्त क्षेत्रों में हुई क्षति व राहत बचाव कार्यों का स्थलीय निरक्षण किया जा रहा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!