टिहरी गढ़वाल 13 अप्रैल 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत थाना छाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।
अपर पुलिस अधीक्षक तथा क्षेत्राधिकारी चंबा के पर्यवेक्षण में थाना छाम पुलिस द्वारा 12/13 अप्रैल 2026 की रात्रि में मठियाली तिराहा चेक पोस्ट पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल संख्या UK07 DU 9209 (अपाचे, काला रंग) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे से 2.97 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामद स्मैक को विधिक प्रक्रिया के तहत सील कर कब्जे पुलिस लिया गया तथा दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमित उनियाल, निवासी जनपद उत्तरकाशी – B.Tech डिग्री धारक
अजय विष्ट, निवासी जनपद उत्तरकाशी – पॉलिटेक्निक डिग्री धारक
कानूनी कार्रवाई
दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना छाम पर मु0अ0सं0 05/2026, धारा 8/21/60/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस टीम
उपनिरीक्षक शिवशंकर उनियाल
कांस्टेबल रामपाल तोमर
कांस्टेबल गंभीर तोमर
होमगार्ड नीरज
होमगार्ड रवि
होमगार्ड बलवीर
जन-जागरूकता संदेश
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। अचानक पैसों का बढ़ना, देर रात बाहर रहना, संदिग्ध मित्र मंडली और मोबाइल/सोशल मीडिया का असामान्य उपयोग नशे की ओर इशारा कर सकता है।
युवाओं से भी अपील की गई है कि नशे से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान दें। नशा जीवन और परिवार दोनों को बर्बाद करता है तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत कठोर सजा का प्रावधान है।
ऑपरेशन ‘प्रहार’ के तहत बड़ी कार्रवाई, B.Tech व पॉलिटेक्निक डिग्री धारक स्मैक के साथ गिरफ्तार

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



