भूगोल विभाग परिषद ने आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय कार्यशाला की आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 मार्च 2024 । शहीद बेलमती चौहान राजकीय महाविद्यालय पोखरी, क्वीली, टिहरी गढ़वाल की प्राचार्य डॉ० शशिबाला वर्मा के निर्देशन में भूगोल विभाग परिषद द्वारा आपदा प्रबंधन-आवश्यकता एवं महत्व शीर्षक पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य महाविद्यालय में संचालित आपदा प्रबंधन पाठ्यक्रमानुसार आपदा प्रबंधन में छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य करना था। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० शशीबाला वर्मा द्वारा आपदा प्रबंधन की आवश्यकता तथा महत्व विषय से जुड़े महत्त्वपूर्ण पहलुओं जैसे पर्यावरण प्रदूषण, प्रकृति संरक्षण आदि पर छात्र-छात्राओं को जानकारी प्रदान करते हुए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की गई।

महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राम भरोसे द्वारा भूकंप जैसी विनाशकारी आपदा से बचने के उपाय के विषय में व्यावहारिक रूप से छात्रों को अवगत कराया। अगले व्याख्यान में डॉ. बंदना सेमवाल द्वारा भी छात्रों को वर्तमान में तेजी से बढ़ते औद्योगिकरण तथा भौतिकवाद के दुष्प्रभावों से बढ़ती आपदाओं और कोरोना महामारी सहित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्रदान की। कार्यशाला में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। इसके साथ ही समस्त कक्षाओं की छात्राओं जिनमें रितिका, आइशा, प्रियांशी, प्रियंका, अक्षा, अंकिता द्वारा भी आपदा प्रबंधन पर अपने विचार साझा किए गए।

कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग परिषद की अध्यक्ष-अक्षा असवाल, उपाध्यक्ष- अंकिता बिजलवान और सचिव- शिवानी द्वारा किया गया। भूगोल विभाग की प्रभारी डॉ. सुमिता पंवार द्वारा अपने व्याख्यान एवं डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से छात्रों को आपदा प्रबंधन के कारण, प्रभाव एवं प्रबंधन पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यशाला में तकनीकी सहियोग भूगोल विभाग के प्रयोगशाला सहायक श्री अंकित सैनी द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यशाला में राजनीति विज्ञान के प्राध्यापक डॉक्टर मुकेश सेमवाल, संस्कृत विभाग के डॉक्टर विवेकानंद भट्ट, पुस्तकालय लिपिक श्रीमती अमिता, श्रीमती सुनीता सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!