विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 24 अप्रैल 2026 । विकास भवन सभागार, नई टिहरी में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल द्वारा की गई।

इस अवसर पर सीडीओ ने अपने संबोधन में कहा कि पंचायतें हमारे देश की रीढ़ हैं तथा देश के समग्र विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास को गति देने के लिए पंचायतों का सशक्त एवं सक्षम होना अत्यंत आवश्यक है।

कार्यक्रम में सीडीओ द्वारा माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेश जो कि पंचायती राज दिवस के उपलक्ष में बधाईयां व हार्दिक शुभकामनाएं सम्बन्धी था, जिसमें प्रधानमंत्री जी के द्वारा पंचायतों को सशक्त बनाने, पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने, पंचायतों के अधिकार, संसाधन और आधुनिक तकनीको से समृद्ध करने सम्बन्धी, समाज की आधारशिला नारी शक्ति आदि का वाचन भी किया गया ।

साथ ही उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों को पंचायत सशक्तिकरण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा कार्यक्रम में पंचायतों की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने सम्बन्धी चर्चा की गयी।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल सिंह रावत, जिला पंचायत राज अधिकारी एम.एम. खान, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत भगवत पाटनी सहित पंचायती राज व जिला पंचायत विभाग के अधिकारी / कार्मिक एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!