पीजी कॉलेज नई टिहरी में आंबेडकर जयंती पर निबंध-क्विज प्रतियोगिता, छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल । राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नई टिहरी में मानविकी एवं समाज विज्ञान परिषद के तत्वावधान में 16 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन एवं विचारों पर आधारित निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर पुष्पा नेगी ने की। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए बाबा साहेब के विचारों पर अपने दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. चंचल गोस्वामी ने किया, जबकि परिषद की अध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने प्रतिभागियों को निबंध एवं क्विज के विषयों की विस्तृत जानकारी दी। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. निशांत भट्ट, डॉ. पूजा भंडारी, डॉ. अंकिता बोरा तथा डॉ. चंद्रावती जोशी शामिल रहे।

अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. पुष्पा नेगी ने छात्र-छात्राओं को बाबा साहेब के संघर्षपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद निरंतर प्रयास और शिक्षा के माध्यम से सफलता प्राप्त की जा सकती है। इस दौरान उन्होंने मेंटल वेलबिंग के अंतर्गत मेंटर-मेंटी योजना की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक व व्यक्तिगत समस्याएं शिक्षकों से साझा करने के लिए प्रेरित किया।

निबंध प्रतियोगिता में शिया ने प्रथम, रेखा पंवार ने द्वितीय तथा साहिल पंवार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं क्विज प्रतियोगिता में साहिल प्रथम, रेखा पंवार द्वितीय और शिया तृतीय स्थान पर रहे।कार्यक्रम में डॉ. हर्ष नेगी, डॉ. नूर हसन, डॉ. अरविन्द रावत, डॉ. दिनेश कुमार वर्मा, डॉ. वैभव रावत, डॉ. शुभम उनियाल, डॉ. मीनाक्षी टमटा तथा विज्ञान संकाय से डॉ. संदीप कुमार बहुगुणा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!