देहरादून, 06 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने लैंड फ्रॉड मामलों पर सख्त रुख अपनाया है। सर्वे चौक स्थित कैंप कार्यालय में हुई लैंड फ्रॉड समन्वय समिति की बैठक में 11 लंबित और 51 नई शिकायतों की सुनवाई की गई, जिनमें से 51 मामलों का निस्तारण करते हुए 5 मामलों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने अधिकारियों को भूमि धोखाधड़ी के मामलों का त्वरित निस्तारण करने, संयुक्त निरीक्षण शीघ्र पूरा करने और सरकारी भूमि पर अवैध कब्जों में अनिवार्य रूप से एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। स्पष्ट धोखाधड़ी वाले मामलों में एसआईटी जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में एक ही खसरे की भूमि दो व्यक्तियों को बेचने सहित कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। कुछ मामलों में शिकायतें निराधार पाई गईं, जिन्हें जांच के बाद समाप्त किया गया। कुल 170 मामलों में से अब तक 77 की सुनवाई पूरी हो चुकी है और शेष मामलों पर एक सप्ताह में रिपोर्ट तलब की गई है। आयुक्त ने 15 दिन में पुनः समीक्षा बैठक करने के निर्देश दिए हैं।
भूमि धोखाधड़ी पर सख्ती, 51 मामलों का निस्तारण, 5 में एफआईआर के निर्देश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



