ऋषिकेश। ऋषिकेश के तपोवन क्षेत्र में रोमानिया की 30 वर्षीय महिला पर्यटक टोडोस डेनिस क्रिस्टीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे महिला ने वी-थ्री होटल की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस के अनुसार महिला 6 अप्रैल से तपोवन के एक होटल में ठहरी थी और घटना से पहले हंगामा करने की बात भी सामने आई है। मामले की जांच जारी है, रोमानिया दूतावास को सूचना दे दी गई है।
ऋषिकेश में विदेशी महिला पर्यटक की संदिग्ध मौत, होटल की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



