मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत आयोजित होने वाली चयन ट्रायल्स के सम्बन्ध में कार्यशाला संपन्न

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अगस्त, 2023। मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के अन्तर्गत विकासखण्ड एवं नगर पालिका स्तर पर आयोजित होने वाली चयन ट्रायल्स के सम्बन्ध में बुधवार को अपर जिलाधिकारी के.के. मिश्र की उपस्थिति में वर्चुअल माध्यम से कार्यशाला आयोजित की गई।

अपर जिलाधिकारी द्वारा समस्त स्तरों पर आयोजित होने वाले चयन ट्रायल्स को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के निर्देश दिये गये तथा मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार चयन ट्रायल्स के निर्धारित तिथियों के सम्बन्ध में विकासखण्ड स्तर पर समस्त उप जिलाधिकारियों महोदय की अध्यक्षता में गठित समिति के स्तर से निर्णय लेने के निर्देश दिये गये।
जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने विकासखण्ड एवं नगर पालिका स्तर पर आयोजित होने वाले चयन ट्रायल्स के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान दिया गया, जिसके अन्तर्गत फिजिकल एण्ड स्पोर्टस एप्लिट्यूड टेस्ट के अन्तर्गत आयोजित होने वाले इवेन्ट 800मी0 दौड, 30मी. फ्लाइंग स्टाट, 6-10 शटल रन, वर्टिकल जम्प मेडिसन बॉल पट आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी है।
इस अवसर पर ब्लॉक खेल समन्वयक चम्बा यशपाल सिंह रावत, जाखणीधार दिनेश रावत, धौलधार युधवीर सिंह पुण्डीर, व्यायाम शिक्षक रा.इ.का. पोखाल कमलेश्वर प्रसाद नोटियाल,  साधूराम श्री नरेन्द्र सिंह भौतिक रूप से उपस्थित रहे, जबकि समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी/नोडल अधिकारी संबंधित एसडीएम/अध्यक्ष विकासखण्ड व नगर पालिका चयन स्तरीय समिति, समस्त ब्लॉक खेल समन्वयक एवं समस्त व्यायाम अध्यापकों द्वारा वीसी के माध्यम से प्रतिभाग किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!