भैरव बाबा मंदिर में टिहरी पुलिस का भंडारा, SSP ने पंगत में बैठकर ग्रहण किया प्रसाद

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। पुलिस लाइन चंबा स्थित भैरव बाबा मंदिर में रविवार को टिहरी पुलिस द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पूजा-अर्चना कर पुलिस कार्मिकों के साथ पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।
विगत वर्षों की भांति आयोजित भंडारे में पुलिस कर्मियों के साथ आम जनता ने भी प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार, सीओ लाइन/चंबा महेश लखेड़ा, सीओ नरेंद्र नगर सुरेंद्र सिंह भंडारी, आरआई अमित कुमार सहित पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!