डाकपत्थर महाविद्यालय में “Recent Advances in Chemistry” पर पोस्टर व प्रारूप प्रतियोगिता आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

डाकपत्थर/देहरादून। वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में सोमवार को रसायन विज्ञान विभाग की विभागीय परिषद द्वारा “Recent Advances in Chemistry” विषय पर पोस्टर एवं प्रारूप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) डी.एस. नेगी ने किया।
प्राचार्य प्रो. नेगी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को पूर्ण मनोयोग के साथ ऐसी शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि आधुनिक रसायन विज्ञान की प्रगति मानव जीवन और सतत विकास के लिए अत्यंत उपयोगी है तथा विद्यार्थी अपने ज्ञान और बौद्धिक क्षमता से समाज में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।
पोस्टर प्रतियोगिता में त्रिवली शर्मा (बी.एससी प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम, कु. शमा प्रवीन (बी.एससी षष्ठम सेमेस्टर) ने द्वितीय तथा कु. प्रिया राठौर (बी.एससी षष्ठम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं प्रारूप प्रतियोगिता में मनीष कुमार (बी.एससी षष्ठम सेमेस्टर) प्रथम, कु. शैली सिंह (एमएससी द्वितीय सेमेस्टर) द्वितीय तथा उदय प्रताप (एमएससी चतुर्थ सेमेस्टर) तृतीय स्थान पर रहे।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विनोद सिंह रावत (विभागाध्यक्ष, भौतिकी), डॉ. डी.के. भाटिया (विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान), डॉ. पी.एस. चौहान तथा डॉ. नेहा कुकरेती (सहायक प्रोफेसर, वनस्पति विज्ञान) शामिल रहे।
इस अवसर पर रसायन विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद मोहन पैन्यूली, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. सुशील चंद्र सती, श्रीमती पूनम गांधीयान, श्रीमती अंजलि देवी, श्री दीपक बिष्ट सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!