सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिण्डोलाखाल में अल्ट्रासाउंड सेवा का शुभारंभ, 35 मरीजों को मिला लाभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 17 अप्रैल 2026 । विकास खंड देवप्रयाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिण्डोलाखाल में अल्ट्रासाउंड मशीन का विधिवत शुभारंभ विधायक विनोद कण्डारी द्वारा किया गया। इस पहल से क्षेत्रीय जनता को स्थानीय स्तर पर आधुनिक जांच सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. श्याम विजय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रचित गर्ग, ब्लॉक प्रमुख, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आकाशदीप, डॉ. कोमल प्रताप, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राकेश भट्ट सहित जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। शुभारंभ के पहले ही दिन 35 लाभार्थियों को अल्ट्रासाउंड सेवा प्रदान की गई, जिनमें गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीज शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!