9 से 11 अप्रैल तक टिहरी दौरे पर रहेंगे युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून। उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल 9 से 11 अप्रैल 2026 तक जनपद टिहरी गढ़वाल के विस्तृत दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे विभिन्न क्षेत्रों में स्थानीय जनता, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनेंगे तथा विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। साथ ही कई स्थानों पर जनसंवाद, सम्मान कार्यक्रम और संगठनात्मक बैठकें भी आयोजित की जाएंगी।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 9 अप्रैल को वे देहरादून से प्रस्थान कर भानियावाला, ऋषिकेश और ढालवाला होते हुए नरेंद्रनगर, आगरा खाल, चंबा के रास्ते नई टिहरी पहुंचेंगे। नई टिहरी में जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं पर चर्चा करेंगे।
10 अप्रैल को नई टिहरी से देवलसारी महादेव मंदिर में दर्शन के उपरांत गेंवली, जाखणीधार, अंजनीसैंण, जामणीखाल, हिंडोलाखाल तथा मां चंद्रबदनी के दर्शन कर क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान वे कई स्थानों पर स्नेह मिलन कार्यक्रमों में शामिल होकर स्थानीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे। शाम को निजी निवास नंदोली में रात्रि विश्राम करेंगे ।
11 अप्रैल को वे ललूडीखाल, बागवान, लक्षमोली और कीर्तिनगर होते हुए देवप्रयाग पहुंचेंगे, जहां भगवान श्री रघुनाथ जी के दर्शन करेंगे। इसके बाद अपराह्न में देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!