Ad image

डोबरा-चांठी के पास भारी आंधी-तूफान के कारण फंसे 30 व्यक्तियों को SDRF ने सुरक्षित निकाला

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

​टिहरी गढ़वाल। दिनांक 02 मई 2026 को समय लगभग 19:45 बजे आपदा कंट्रोल रूम, टिहरी गढ़वाल द्वारा SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि डोबरा-चाटी के पास आंधी-तूफान आने के कारण झील में स्थित फ्लोटिंग हटमेंट टूट गए हैं, जिसमें कई व्यक्तियों के फंसे होने की आशंका है।

​सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट कोटी कॉलोनी से SI नरेंद्र राणा के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

​घटनास्थल पर पहुँचकर टीम ने देखा कि हटमेंट तीव्र आंधी-तूफान आने के कारण क्षतिग्रस्त होकर बह गए थे। SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और 25 से 30 व्यक्तियों को फ्लोटिंग हटमेंट से सुरक्षित निकालकर पर्यटन विभाग की बोट के माध्यम से कोटी कॉलोनी पहुँचाया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!