Ad image

राजकीय महाविद्यालय जखोली में अर्थशास्त्र विभाग का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय जखोली में आज अर्थशास्त्र विभाग की विभागीय परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।विभाग प्रभारी डॉ. दिनेश सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग की ओर से निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।

निबंध प्रतियोगिता में कोमल सकलानी ने प्रथम, दिया मेंगवाल ने द्वितीय तथा शीतल नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं भाषण प्रतियोगिता में अनीषा राणा प्रथम, अंकिता द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रहीं।इस अवसर पर डॉ. नेगी ने छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं व्यक्तित्व विकास के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और विद्यार्थियों को बढ़-चढ़कर इनमें भाग लेना चाहिए।

कार्यक्रम में डॉ. नंद लाल, डॉ. सुभाष कुमार, श्री कैलाश बुटोला सहित समस्त प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!