Ad image

नरेंद्र नगर महाविद्यालय में NISM-SEBI NFLQ 2026 प्रतियोगिता का सफल आयोजन, 70 विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय, नरेंद्र नगर के वाणिज्य एवं कंप्यूटर विभाग द्वारा NISM-SEBI NFLQ 2026 (वित्तीय साक्षरता) के अंतर्गत एक ऑनलाइन प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी मार्केट (NISM) एवं सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) के सहयोग से आयोजित हुई।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं से बीमा, बैंकिंग, शेयर बाजार, म्युचुअल फंड तथा साइबर क्राइम से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता में कुल 80 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 70 विद्यार्थियों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रतियोगिता रात 10:00 बजे संपन्न हुई।इस आयोजन में वाणिज्य, कला, प्रबंधन, पर्यटन, कंप्यूटर, पत्रकारिता, गृह विज्ञान एवं विज्ञान संकाय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सफल प्रतिभागियों को NISM एवं SEBI, मुंबई के निदेशक द्वारा स्वहस्ताक्षरित प्रमाण पत्र ऑनलाइन माध्यम से प्रदान किए जाएंगे।

यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर चार चरणों में आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रथम चरण ऑनलाइन, द्वितीय कॉलेज स्तर, तृतीय क्षेत्रीय स्तर तथा अंतिम चरण राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इस पहल को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE), भारत सरकार द्वारा भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान वाणिज्य विभाग के प्रभारी एवं सेबी के पूर्व रिसोर्स पर्सन डॉ. राजपाल सिंह रावत ने कहा कि वर्तमान समय में छात्र-छात्राओं के लिए वित्तीय साक्षरता अत्यंत आवश्यक है। वहीं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर प्रणिता नंद ने डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा की जानकारी को अनिवार्य बताया।

इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में डॉ. राजपाल सिंह रावत, डॉ. नताशा, डॉ. देवेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के विभाग प्रभारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!