Ad image

मशरूम उत्पादन में उत्तराखंड देश में पांचवें स्थान पर, सैन्य धाम निर्माण अंतिम चरण में: गणेश जोशी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राज्य स्थापना रजत जयंती पर मंत्री गणेश जोशी की प्रेसवार्ता

टिहरी गढ़वाल 10 नवम्बर । राज्य स्थापना की रजत जयंती पर जिला कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों में सैनिक कल्याण, कृषि और औद्यानिकी क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं।

मंत्री ने बताया कि सैनिक कल्याण विभाग का बजट वर्ष 2000 में मात्र 4.26 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 80.50 करोड़ रुपये हो गया है। पूर्व सैनिकों और आश्रितों की संख्या भी 1.36 लाख से बढ़कर 1.92 लाख हो चुकी है। शहीदों के आश्रितों की पेंशन एवं अनुदान राशि में कई गुना वृद्धि की गई है, जबकि सैन्य धाम का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अब तक राज्य में 10 शहीद द्वार और स्मारक बनाए जा चुके हैं।

कृषि क्षेत्र की प्रगति गिनाते हुए उन्होंने बताया कि उद्यान विभाग का बजट 2001 में 2.75 करोड़ रुपये से बढ़कर 744.25 करोड़ रुपये हो गया है। मशरूम उत्पादन में उत्तराखंड अब देश में पांचवें और शहद उत्पादन में आठवें स्थान पर है। गोविंद बल्लभ पंत कृषि विश्वविद्यालय, पंतनगर ने 25 वर्षों में 27 हजार से अधिक विद्यार्थियों को शिक्षित किया और 141 नई फसल प्रजातियाँ विकसित कीं।राज्य में बीते वर्षों में फलों की उत्पादकता ढाई गुना बढ़ी है। सेब, कीवी, सगंध फसलों, चाय और रेशम उत्पादन में भी भारी वृद्धि दर्ज हुई है। किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कई योजनाएं संचालित हैं, जिनमें ब्याजमुक्त ऋण, फसल बीमा और मिलेट पॉलिसी प्रमुख हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने किसानों और सैनिकों के साथ-साथ युवाओं को भी सशक्त किया है। चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। समान नागरिक संहिता लागू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य बना है। जोशी ने कहा, “सशक्त किसान, सशक्त उत्तराखंड हमारा लक्ष्य है। हम सैनिकों के सम्मान, किसानों की समृद्धि और युवाओं के रोजगार के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।”

इस मौके पर जिलाधिकारी टिहरी नितिका खण्डेलवाल ने स्वच्छता अभियान को लेकर इको बैग के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ ही कैबिनेट मंत्री जी द्वारा राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती के अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए।

इस मौके पर विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष भाजपा उदय सिंह रावत, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष चम्बा शोभनी धनोला, सीडीओ वरुणा अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!