टिहरी गढ़वाल । जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल में उत्तराखंड हाईकोर्ट के माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक माहरा की गरिमामय उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष जयवीर सिंह रावत ने की।
बैठक के दौरान अधिवक्ताओं एवं वादकारियों के हितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को लेकर न्यायमूर्ति महोदय को मांग पत्र सौंपा गया। अधिवक्ताओं ने दिव्यांग वादकारियों की सुविधा हेतु न्यायालय परिसर में रैंप निर्माण, कोर्ट कंपाउंड में एटीएम की स्थापना, बार एसोसिएशन हॉल के लिए भूमि आवंटन तथा रजिस्ट्रार कार्यालय को डीएलएसए भवन में स्थानांतरित किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई।
माननीय न्यायमूर्ति आलोक माहरा ने अधिवक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए सभी मांगों के समाधान हेतु सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने न्यायिक व्यवस्था में अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही।
बैठक का संचालन महासचिव चंद्रभान सिंह राणा ने किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष दिनेश उनियाल, सहसचिव कविता भट्ट, प्रेम सिंह बनगाए, हरपाल सिंह रौतेला, राजेंद्र सिंह डोटियाल, प्रेम सिंह बिष्ट, बीना राणा, मृदुला जैन, वीरेन्द्र रावत, महेंद्र सिंह बिष्ट, मतेंद्र बहुगुणा, राजेंद्र सिंह सजवान, विनय सेमवाल, महाबीर उनियाल, राजेंद्र असवाल, केसर सिंह राणा, आनंद सिंह बेलवाल, ज्योति भट्ट, जगजीत सिंह नेगी, सरोप सिंह जरदारी, चंद्र सिंह गुसाईं, सोहन सिंह रावत, स्वराज्य सिंह पंवार, बेनी माधव शाह, अजय रावत, विक्रम सिंह राणा, उमेद सिंह रावत, संजय बहुगुणा, नरेश पैन्यूली, यशपाल सिंह रावत, अरविंद सिंह नेगी, अरबिंद उनियाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।
जिला बार एसोसिएशन की बैठक में अधिवक्ताओं ने उठाईं मूलभूत सुविधाओं की मांगें

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



