Ad image

प्रतापनगर विधान सभा क्षेत्र में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (उत्तराखंड) का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रशिक्षण शिविर संपन्न

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 25 मई 2026। आज प्रतापनगर विधान सभा क्षेत्र के ब्लॉक यूनिट रजाखेत,और रामगढ़ के BLA 2 का प्रशिक्षण शिविर स्थान ग्राम खांड धारमंडल में संपन्न हुआ, इससे पूर्व 20 मई 2026 को प्रतापनगर ब्लॉक के BLA 2 का प्रशिक्षण देवल में संपन्न हुआ था ,प्रातः 10:30 बजे से सभी 54 BLA 2, उपस्थित रहे ।

इस अवसर पर प्रतापनगर विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला,SIR ट्रेनिंग के मास्टर ट्रेनर शान्ति प्रसाद भट्ट, प्रतापनगर विधानसभा के ट्रेनर लखवीर चौहान, प्रभारी संगठन सृजन श्रीमती मुन्नी बिष्ट, एवं शक्ति प्रसाद जोशी जी, जिला पंचायत सदस्य विजयपाल रावत,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रजाखेत के अध्यक्ष दिनेश लाल, रामगढ़ के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह रावत, न्यायपंचायत/मंडलम के अध्यक्षगण सहित सहित सभी BLA 2 ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
उपस्थित BLA 2 को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कहा “वर्तमान में आप सभी पर बड़ी जिम्मेदारी है, चूंकि मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण पर आपको पैनी नजर रखनी है, नए मतदाताओं को जोड़ने से लेकर सभी प्रकार से अपने अपने पोलिंग बूथों पर मजबूती और पारदर्शिता से कार्य करना होगा”
जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल और जिला पंचायत उपाध्यक्ष मान सिंह रौतेला, सदस्य जिला पंचायत विजपाल रावत ने सभी उपस्थित BLA 2 का स्वागत करते हुए कहा “आप सभी कांग्रेस पार्टी की रीढ़ है, इसलिए आप सभी से पार्टी को बहुत उम्मीद है, इसलिए 08 जून से 15 सितंबर तक आप सबको सजगता से कार्य करना है।”
मास्टर ट्रेनर शान्ति प्रसाद भट्ट और विधायक सभा प्रतापनगर के ट्रेनर लखवीर सिंह चौहान ने विस्तृत रूप से मतदाता सूचियों के गहन पुनरीक्षण (SIR) पर बिन्दुवार प्रशिक्षित करते हुए प्रत्येक पहलू पर ध्यानाकर्षण कर BLA 2 को उनकी जिम्मेदारी का बोध करवाया , श्री भट्ट ने प्री एस आई आर के आंकड़ों और मुख्य SIR का अंतर, मैपड अन्मेप्ड मतदाता के आंकड़े, प्रोजनी मतदाता सहित फॉर्म 6,7,8, 8ए सहित गणना प्रपत्रों को भरने से लेकर हर पहलू पर प्रशिक्षित किया।
प्रतापनगर विधानसभा क्षेत्र के संगठन सृजन प्रभारी श्रीमती मुन्नी बिष्ट एवं श्री शक्ति प्रसाद जोशी ने ब्लॉक अध्यक्षगण,मंडलम को निर्देश किया कि संगठनात्मक कार्य में कोई लापरवाही ना बरते, और जहां जहां नियुक्तियां नहीं हुई है, शीघ्र ही जिलाध्यक्ष से परामर्श कर नियुक्ति करे ताकि संगठन का कार्य अवरुद्ध ना हो सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!