“विश्व तंबाकू निषेध दिवस” पर जिला कारागार, टिहरी गढ़वाल में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल के आदेशानुसार सिविल जज (सीनियर डिवीजन /सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल श्री दयाराम द्वारा दिनांक 31 मई 2026 को विश्व तंबाकू निषेध दिवस (31 मई 2026) के अवसर पर जिला कारागार, टिहरी गढ़वाल में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, टिहरी गढ़वाल द्वारा जेल बंदियों को तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने तथा तंबाकू एवं उससे निर्मित उत्पादों के सेवन से होने वाले स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभावों, कैंसर सहित विभिन्न गंभीर बीमारियों के जोखिम तथा नशे की लत से होने वाली सामाजिक एवं आर्थिक हानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्हें तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा अपने परिवार एवं समाज को नशामुक्त बनाने हेतु प्रेरित किया गया।
सचिव महोदय द्वारा कहा गया कि कार्यक्रम का उद्देश्य जनसामान्य एवं युवाओं में तंबाकू सेवन के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना, स्वास्थ्य सुरक्षा को बढ़ावा देना तथा नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण हेतु विधिक एवं सामाजिक चेतना का प्रसार करना है।

इस अवसर पर प्रभारी जेलर श्री रामेश्वर राणा, डिप्टी जेलर सुश्री दिपाली बडशिलिया, चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्री रतनमणी थपलियाल, डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल श्रीमती बीना सजवाण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के रिटेनर अधिवक्ता श्री राजपाल सिंह मियां उपस्थित रहे जिसमें इनके द्वारा भी कार्यक्रम में उपस्थित सभी जेलबंदियों को नशे से दूर रहने व तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!