चमोली जिले में अभी तक 40266 सैम्पल कोरोना जांच को भेजे गए

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

गढ़ निनाद न्यूज़* 23 जुलाई 2020

चमोली: जिले में अभी तक 40266 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए भेजे जा चुके है, जिसमें से 3767 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव तथा 82 सैंपल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। 82 संक्रमित व्यक्तियों में से 78 लोग स्वस्थ्य हो कर घर लौट चुके है। जबकि 290 सैंपल की टेस्ट रिपोर्ट आनी बाकी है। 

जिले में109 प्रवासी अभी फेसलिटी क्वारेन्टाइन में तथा 932 प्रवासी होम क्वारंन्टीन में चल रहे है। होम क्वारंन्टीन लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए गठित 23 मोबाइल चिकित्सा टीमों ने बुधवार को 22 गांव में घर-घर जाकर होम क्वारेंटीन में रह रहे 66 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। 

जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की जानकारी जुटाने के लिए 18 ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीम निरंतर कार्य कर रही है।

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने सभी प्रवासियों को क्वारेंटाइन नियमों का पूरी तरह से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!