NDPS आरोपी व स्कूटी चोरी केस का वारंटी गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 13 मई 2026। जनपद टिहरी गढ़वाल पुलिस ने एसएसपी श्वेता चौबे की सख्ती के चलते “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और स्कूटी चोरी से जुड़े मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसपी श्वेता चौबे द्वारा वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

👉 थाना मुनिकीरेती पुलिस ने NDPS एक्ट में वर्षों से फरार चल रहे वारंटी कृष्ण चन्द (निवासी उडरी डुण्डा, उत्तरकाशी) को जनपद उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया।

👉 कोतवाली कीर्तिनगर पुलिस ने स्कूटी चोरी प्रकरण में फरार चल रहे वारंटी दीपक (निवासी देहरादून) को कीर्तिनगर पुल के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस ने मुखबिर की सूचना और सटीक सुरागरसी के आधार पर उसे दबोच लिया।दोनों आरोपियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया।

“ऑपरेशन प्रहार” के तहत टिहरी पुलिस की लगातार कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!