Ad image

प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर स्वामी रसिक महाराज ने जताया गहरा शोक

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

लखनऊ 13 मई । महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति एवं दिवंगत सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के द्वितीय पुत्र प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन पर सनातन धर्म विकास परिषद उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त नृसिंह पीठाधीश्वर स्वामी रसिक महाराज ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

स्वामी रसिक महाराज ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रतीक यादव का असमय निधन अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है। इस कठिन समय में ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि जीवन की यह क्षति अपूरणीय है और पूरा समाज परिवार के साथ संवेदना व्यक्त कर रहा है। 

स्वामी रसिक महाराज ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!