Ad image

टिहरी में NDRF का जागरूकता अभियान: स्कूल व समुदाय को सिखाए आपदा से बचाव के गुर

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) टिहरी गढ़वाल के सहयोग से NDRF टीम द्वारा विकासखंड चंबा तहसील क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज छापरा धार में बुधवार को एक दिवसीय स्कूल सेफ्टी एवं कम्युनिटी सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कुल 102 विद्यालय कार्मिकों, छात्र-छात्राओं तथा 18 ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।

इस दौरान NDRF टीम ने प्रतिभागियों को विभिन्न आपदाओं से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्राथमिक उपचार, सीमित संसाधनों से स्ट्रेचर तैयार करने के तरीके (इंप्रोवाइजेशन), खोज एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। टीम द्वारा लाइव डेमो प्रस्तुत कर अध्यापकों, छात्रों और ग्रामीणों को अभ्यास कराया गया, जिससे आपात स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया दी जा सके।

कार्यक्रम में टीम लीडर सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने बताया कि 15वीं बटालियन NDRF के कमांडेंट के निर्देशानुसार जनपद टिहरी गढ़वाल में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 6 मई से 23 मई 2026 तक विकासखंड चंबा एवं नरेंद्र नगर के विभिन्न चयनित स्थानों पर स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम (SSP) एवं कम्युनिटी अवेयरनेस प्रोग्राम (CAP) चलाए जाएंगे।

इस अवसर पर सब इंस्पेक्टर संतोष प्रसाद पुरोहित एवं NDRF टीम के साथ आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मास्टर ट्रेनर अनिल सकलानी ने आपदा प्रबंधन के विभिन्न चरणों—तैयारी, प्रतिक्रिया और पुनर्वास—की जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन टोल-फ्री नंबरों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान ने भी उपस्थित सभी प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदाओं से बचाव के लिए पूर्व तैयारी और जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने ऐसे कार्यक्रमों को समय की जरूरत बताते हुए सभी से सक्रिय सहभागिता की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से क्षेत्र में आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर क्षमता निर्माण को मजबूती मिली


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!