Ad image

महाविद्यालय खाड़ी में “नमामि गंगे वाटिका” का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय खाड़ी, टिहरी गढ़वाल में नमामि गंगे समिति के अंतर्गत “नमामि गंगे वाटिका” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षकगण और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “नमामि गंगे केवल एक योजना नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का प्रतीक है।” उन्होंने देशज पौधों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि यही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और संतुलित पर्यावरण प्रदान कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की कि हर व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, जिससे पर्यावरण संरक्षण जनआंदोलन का रूप ले सके।इस अवसर पर वाटिका में विभिन्न देशज पौधों का रोपण किया गया, जो स्थानीय पारिस्थितिकी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। वक्ताओं ने बताया कि ऐसे पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता को समृद्ध करने में अहम भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम में बैमुंडा वन विभाग की टीम का विशेष सहयोग रहा। टीम ने पौधारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाने के साथ ही उपस्थित लोगों को पौधों के संरक्षण और देखभाल के बारे में उपयोगी जानकारी दी, जिसकी सभी ने सराहना की।इस दौरान महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा, जिसमें नमामि गंगे की नोडल अधिकारी डॉ. मीनाक्षी, प्रोफेसर निरंजना शर्मा, डॉ. शनवर, डॉ. सीमा पांडे, डॉ. संगीता जोशी, डॉ. मीना, डॉ. ईरा सिंह तथा कार्यालय स्टाफ हितेश, दीपक, पंकज और आशीष शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने गंगा स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। यह पहल क्षेत्र में हरित विकास और पर्यावरण जागरूकता को नई दिशा देने वाली साबित होगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!