Ad image

घनसाली में 29 जून को जनआंदोलन और धरना, पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने जनता से किया शामिल होने का आह्वान

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 जून। घनसाली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न लंबित विकास कार्यों को लेकर पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने 29 जून 2026 को घनसाली में जनआंदोलन और धरना आयोजित करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम प्रातः 10 बजे उप-जिलाधिकारी कार्यालय, घनसाली परिसर में आयोजित होगा।

पूर्व विधायक भीमलाल आर्य ने बताया कि वर्ष 2012 से 2017 के दौरान क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक मोटर मार्गों, स्टील गर्डर पुलों एवं झूला पुलों को स्वीकृति मिली थी। इसके अलावा चारधाम यात्रा और स्थानीय आवागमन की दृष्टि से महत्वपूर्ण कई मोटर मार्गों के ऑल वेदर परियोजना के तहत पुनर्निर्माण एवं चौड़ीकरण की योजनाएं भी प्रस्तावित की गई थीं। हालांकि वर्षों बीत जाने के बावजूद अधिकांश योजनाओं पर धरातल पर कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
उन्होंने कहा कि इन जनहित से जुड़े कार्यों को शीघ्र शुरू कराने की मांग को लेकर पहले 26 जून को प्रस्तावित आंदोलन को अब 29 जून 2026 के लिए निर्धारित किया गया है। इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पत्र भेजकर आंदोलन की सूचना दी है।
भीमलाल आर्य ने क्षेत्रवासियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों से अधिक से अधिक संख्या में आंदोलन में शामिल होकर क्षेत्र के विकास के लिए आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि सड़क, पुल और अन्य आधारभूत सुविधाओं का विकास क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और पर्यटन गतिविधियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!